कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Aug 14, 2024 - 18:22
 0
कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

कोटपूतली-बहरोड़, 14 अगस्त। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना की है। साथ ही कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा है, कि ये पर्व लोकतंत्र का पर्व है और जनता के शासन को रिप्रजेन्ट करता है। स्वतंत्रता का उद्देश्य ही एकता, अखण्डता, समावेशी विकास और लोक कल्याण है।
कलेक्टर ने सभी से अपने घर में तिरंगा फहराने और शहीदों के योगदान का पुण्य स्मरण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। कलेक्टर ने जिले के हर नागरिक से अपने घर, दुकान व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने का आग्रह भी किया है। कलेक्टर  कल्पना अग्रवाल ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले और प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके योगदान को सदैव याद रखना होगा।

  • भारत कुमार शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................