रोड क्रॉस कर रहे अजगर को वाहन ने कुचला, हुई मौत

Sep 4, 2024 - 17:49
 0
रोड क्रॉस कर रहे अजगर को वाहन ने कुचला, हुई मौत

जहाजपुर (आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे 148D जहाजपुर बाइपास शाहपुरा रोड़ पर स्थित होटल रिलेक्स से कुछ ही दूरी पर रोड़ क्रॉस करते समय एक अजगर सांप को वाहनों ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

वन पाल दुर्गा लाल रेगर ने बताया कि इस अजगर की लंबाई 10 से 15 फीट है। अजगर का वजन तकरीबन 15 से 20 किलोग्राम तक हो सकता है। यह एक शिकारी सांप है जो छोटे जानवरों को खाता है। जिसके दांत विषैले नहीं होते हैं, लेकिन यह अपने शिकार को दबाकर मारते हैं। यह एक मूक सांप है जो खतरे के समय में फुफकार मारता है। अजगर आमतौर पर जंगलों एवं वन क्षेत्रों में पाया जाता है, लेकिन कभी-कभी शिकार के लिए गांवों व शहरों के करीब भी आ जाते है। 

दुर्भाग्यवश, ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं जब अजगर या अन्य जानवर सड़क पार करते समय वाहनों की चपेट में आ जाते हैं और घायल या मारे जाते हैं। अजगर को कुचलने से उसकी मौत हो जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अजगर एक महत्वपूर्ण जानवर है जो पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका निभाता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सड़कों के पास जानवरों की सुरक्षा के  कदम उठाने चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................