गणेश जी महाराज के आगमन समारोह एवं विशाल मेले से पूर्व निकाली ध्वजा रैली गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

Sep 4, 2024 - 17:53
 0
गणेश जी महाराज के आगमन समारोह एवं विशाल मेले से पूर्व निकाली ध्वजा रैली गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

राजगढ़ (अलवर) गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर आयोजित गणेश जी महाराज का आगमन समारोह व विशाल मेला  को लेकर सैकडो श्रृद्धालुओं ने ध्वजा रैली निकाल कर गणेश आगमन महोत्सव का आगाज किया। गणेश जी के मंहत त्रिलोक शर्मा ने बताया कि गणेश आगमन महोत्सव को लेकर सुबह से ही गणेश भक्तो का मंदिर पहुॅचने का क्रम जारी रहा। इस बीच सैकडो श्रृद्धालु छात्रों ने विधिवत पूजा अर्चना कर गणपति बाप्पा मोरियॉ के जयकारो के साथ ध्वजा रैली निकाली। विशाल रैली को नन्ही बालिका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के प्रमुख बाजारो से होते हुये मंदिर पहुॅची। ध्वजा रैली का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमयी हो गया। ध्वजा रैली के मंदिर पहुँचने पर वैदिक मंत्रोचार के बीच ध्वजा पताका फहराई गई व इसकी के साथ ग्यारह दिवसीय गणेश आगमन महोत्सव का आगाज हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो गणेश भक्त मौजूद रहे। ध्वजा रैली में करीब आधा दर्जन विधालय के बालक-बालिकाओ ने भाग लिया।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................