विचगांवा मे 5 पक्के मकान धसे मकानों मे आई दरार धंसने और ढहने से दहशत

Sep 11, 2024 - 18:56
Sep 11, 2024 - 19:02
 0
विचगांवा मे 5 पक्के मकान धसे मकानों मे आई दरार धंसने और ढहने से दहशत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगांवा के खटीक मोहल्ले में बुधवार को रतिराम खटीक यादराम खटीक ओमप्रकाश खटीक बुद्धाराम सैनी धनी देवी खटीक के मकानो में गहरी दरारें एवं जमीन में धसने से लोगों में दहशत फैल गई है। मकानों में बुरी तरह से दरार आने के कारण ग्रामीणों के अनुसार कोई कंपन वगैरा से ऐसा हुआ है। आवासीय क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। संकट के हालात पैदा हो गए हैं।  मजबूती से बनाए गए पक्के मकान भी मिट्टी की तरह धंसे हैं। मकानों में किसी समय  बड़ा हादसा हो सकता है।  एसडीओ को सूचना मिलने पर मौके पर राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार हल्का पटवारी ग्राम सरपंच क्षेत्रीय विधायक ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

कांग्रेस विधायक राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के मांगीलाल मीणा ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए उपखंड अधिकारी से फोन पर वार्ता की। टीम के साथ आवासीय क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हालातों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने का भरोसा लोगों को दिलाया है। मौके पर ही विद्युत कनेक्शन विच्छेद कराए गए एवं पीड़ित परिवार जनों से मकानों को खाली कराया। विधायक ने कहा कि किसी तरह की समस्या लोगों के सामने नहीं आने दी जाएगी।  आशियानों पर खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित संज्ञान लेने की मांग की जा रही है।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................