गणेश महोत्सव पर सजाई 56 भोग की झांकियां

Sep 11, 2024 - 18:53
 0
गणेश महोत्सव पर सजाई 56 भोग की झांकियां

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) हिंदू धर्म में प्रथम देवता के रूप में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जिन्हें शुभारंभ और बुद्धि के देवता माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और प्रथम पूजनीय का दर्जा प्राप्त है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित सबसे बड़ा त्योहार होता है। गणपति  गणेश उत्सव के दौरान भक्त बप्पा की मूर्तियां अपने घरों एवं सामूहिक रूप से पंडाल में स्थापित करते हैं और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं।  लड्डुओं से और अनेक वस्तुओं से सहस्र अर्चन से पूजा अर्चन वंदन किया जाता है। प्रत्येक दिन अलग अलग वस्तुओं से पूजा की जाती है। शिव सेवा समिति के अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि कस्बे में किले रोड स्थित गणेश महोत्सव के श्री शिव डाक कावड़ समिति लक्ष्मणगढ़ द्वारा गणेश महोत्सव के दौरान आज छप्पन भोग की झांकी सजाई गई एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................