प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगाए पौधे
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानेटी रेणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं सेवा पखवाड़े के अवसर पर भारत स्काउट गाइड के मुख्य जिला सचिव गोविंद लपाला एवं भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रेणी बनवारी लाल, भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष कालूराम मीना, प्रधानाचार्य निर्मला कुमारी मीना ने 20 पेड़ माँ के नाम के अलावा लगभग 500 पेड़ों को लगाया। साथ में विद्यालय स्टाफ, शिवदयाल गिरिराज, उर्मिला, इंदिरा मीना, रामगोपाल, विश्राम , हरिकिशन आदि सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।