पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत के घर पर चोरों ने ताला तोड़कर किया चोरी का प्रयास

Sep 25, 2024 - 18:42
Sep 25, 2024 - 19:04
 0
पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत के घर पर चोरों ने ताला तोड़कर किया चोरी का प्रयास

अलवर ,राजस्थान 

पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत के घर के ताले तोड़कर बदमाश घर घुस गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आज सुबह परिवार आया तो ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पूर्व मंत्री ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने बताया- कर्मचारी कॉलोनी स्थित उनके घर में मंगलवार रात चोर घुसे। घटना के समय पति और परिवार के अन्य लोग सामने वाले मकान में थे। इस कारण बुधवार सुबह ताले टूटने का पता लगा। उन्होंने बताया- एक दिन पहले ससुराल मोहम्मदपुर (बहरोड़) में भी घर में कुछ लोग घुसे और सामान बिखेर कर चले गए। यह सब एक साजिश लगती है।

डबल इंजन की सरकर में अपराध बढ़ा -

शकुंतला रावत ने कहा- केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार है। इसके बावजूद चोरी सहित अन्य तरह का अपराध तेजी से बढ़ा है। पुलिस को सख्ती से कार्यवाही करने की जरूरत है। उन चोरों का पता लगना चाहिए। मेरे पति इस मकान की बजाय दूसरे मकान में थे। वह खुद यहां नहीं थी। पहले दो बार हमारी गाड़ी को भी किसी ने थोड़ी भिडंत की है। वो हल्की भिंड़त रही। जिसे हमने ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब सब घटनाओं को देखकर लगता है कुछ न कुछ साजिश हो सकती है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................