विधायक की मौजूदगी में मनाया गया वीर बाल शहीद दिवस

Dec 26, 2024 - 12:52
 0
विधायक की मौजूदगी में  मनाया गया वीर बाल शहीद दिवस

कस्बा अलावडा़ के पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय में विधायक सुखवंत सिंह की मौजूदगी में ब्लाक स्तरीय वीर बाल शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सुखवंत सिंह,प्रधानाचार्य सतपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा,रामगढ़ के पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता,गोविंद सैनी, प्रवीण सैनी सहित मौजूद गणमान्य लोगों द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के चार साहबजादों की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान प्रधानाचार्य सतपाल सिंह और विधायक सुखवंत सिंह द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों और उनकी माता द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि जिस तरह गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए बाल्यावस्था में ही बलिदान दे दिया हम तो जवान और समझदार हैं हमें भी धर्म और देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेना चाहिए। अगले वर्ष हम वीर शहीदी दिवस की बड़े स्तर पर मनाएंगे।
इस दौरान प्रधानाचार्य सतपाल सिंह द्वारा विधायक सुखवंत सिंह को लिखित रूप से विद्यालय में सात व्याख्याताओं सहित स्टाफ की कमी के बारे में अवगत कराते हुए विद्यालय में प्रयाप्त स्टाफ लगवाने की मांग की गई। इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, सरपंच जुम्मा खान,गोविंद सैनी, पार्षद गगनदीप सिंह,अशोक चौधरी, प्रवीण सैनी,राजेश राठी,रमसा के कनिष्ठ अभियंता मिठ्ठन लाल,वाइस प्रिंसिपल सुरेश कुमार, महेंद्र खत्री, नरेंद्र हजरती, यादराम, दिनेश यादव, हरबंस सिंह,शशीकांत शर्मा, हर्षित गेरा,उत्कर्ष बंसल, सुरेन्द्र कुमार, पिंकी मैडम, ताहिर हुसैन, कृष्ण कुमार, अनिल शर्मा, धर्म चंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

  • राधेश्याम गेरा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है