सावित्री बाई फूले द्वारा किये गये महिलाओं के लिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: - गोपाल माली

चित्तौडगढ़ पावटा चौराहे पर सावित्री बाई फूले मूर्ति का किया अनावरण

Jan 20, 2025 - 13:23
Jan 20, 2025 - 13:32
 0
सावित्री बाई फूले द्वारा किये गये महिलाओं के लिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: - गोपाल माली

भीलवाड़ा 20 जनवरी। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले व समाज के महान पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फूले द्वारा वंचितों, महिलाओं और समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किये गये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। महात्मा फूले दम्पत्ति ने अपने कार्यों व समाजसेवा से अपनी पहचान स्थापित की है। इस पर माली समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत को उन पर गर्व है। यह विचार राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली (पत्रकार) भीलवाड़ा ने चित्तौड़गढ़ स्थित पावटा चौराहे पर आयोजित सावित्री बाई फूले मूर्ति अनावरण व सम्मान समारोह में बतौर अतिथि शिरकत करते हुए सभा को संबोधित करने हुए व्यक्त किये।

उन्होंने भारत सरकार से महात्मा फूले दम्पत्ति को भारत रत्न दिये जाने की मांग की। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि सावित्री बाई फूले ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई संघर्ष करते हुए उत्पीड़न व प्रताडना भी सहन कर महिलाओं को शिक्षित करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महान विभूतियों को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न नहीं देने को लेकर भी पिछड़े वर्ग में रोष व्याप्त है। समारोह से पूर्व पावटा चौराहा स्थित माता सावित्री बाई फूले मूर्ति का भी स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के साथ ही कई जनप्रतिनिधि व माली समाज के कई पदाधिकारियों सहित स्थानीय समिति के भी सदस्य उपस्थित थे। 
समारोह में कई भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का भी मंच पर सम्मान किया गया। इससे पूर्व सावित्री बाई फूले उत्थान समिति के तत्वावधान में रामनगर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पावटा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली महासभा के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल माली, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, राजन माली, किशन लाल दगदी, नगजीराम माली, रमेश करोडीवाल, प्रभुलाल माली, हेमराज माली, छोटूलाल माली, बंशीलाल माली सहित सोशन मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल भी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है