तखतगढ़ पुलिस ने 'संडे ऑन साइकिल' के 100वें संस्करण पर निकाली साइकिल रैलीस्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Nov 29, 2026 - 18:05
 0
तखतगढ़ पुलिस ने 'संडे ऑन साइकिल' के 100वें संस्करण पर निकाली साइकिल रैलीस्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

तखतगढ़ (बरकत खान) पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशानुसार फिट इंडिया मिशन के तहत 'संडे ऑन साइकिल' अभियान के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य में रविवार को तखतगढ़ थाना पुलिस की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

थानाधिकारी शैतान सिंह चारण ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित साइकिलिंग व शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

यह साइकिल रैली थाना परिसर से रवाना होकर मुख्य बाजार, प्रताप चौक, ठाकुरजी मंदिर और नाग चौक होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संभाली गई। कार्यक्रम में थानाधिकारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है