तखतगढ़ पुलिस की अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्तमिठड़ी नदी क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई
तखतगढ़ (बरकत खान) जिला पुलिस की ओर से अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तखतगढ़ थाना पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोनिका सेन के निर्देशन, एएसपी बाली किशोर सिंह चौहान, सुमेरपुर वृत्ताधिकारी भवानी सिंह एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी व पाली ग्रामीण डीएसपी अमर सिंह रतनू के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतान सिंह चारण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सघन गश्त के दौरान मिठड़ी नदी क्षेत्र (ग्राम पावा) से अवैध रूप से खनन कर बजरी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। मौके से पावा निवासी प्रकाश कुमार (23) पुत्र सकाराम और अशोक (26) पुत्र मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व एमएमडीआर (MMDR) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी शैतान सिंह चारण के साथ मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल नमितराज, श्रवण कुमार जाखड़, देवाराम और जगदीश कुमार शामिल रहे।

