बीघोता में आबादी के नजदीक मिले बाघ के शावक के पगमार्क,खेतों में जाने से कतरा रहे किसान

Nov 29, 2026 - 18:56
 0
बीघोता में आबादी के नजदीक मिले बाघ के शावक के पगमार्क,खेतों में जाने से कतरा रहे किसान

बीघोता में आबादी के नजदीक मिले बाघ के शावक के पगमार्क, ग्रामीणों में दहशतकाशीनाथ की जोहड़ी के पास दिखे पदचिह्न, बाघिन एसटी-30 के शावक की मौजूदगी की आशंका, तलाश में जुटा वन विभाग

राजगढ़ (अलवर) / अनिल कुमार गुप्ता। उपखंड के बीघोता गांव में आबादी क्षेत्र के बेहद नजदीक बाघ के शावक के पगमार्क (पदचिह्न) मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव स्थित काशीनाथ की जोहड़ी के पास पगमार्क दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है और खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क के आधार पर शावक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बाघिन एसटी-30 का विचरण रहा है, हालांकि वह अब तक ग्रामीणों को सीधे तौर पर दिखाई नहीं दी थी। ऐसे में आबादी के पास उसके शावक के पगमार्क मिलना वन विभाग और ग्रामीणों के लिए सतर्कता का विषय बन गया है।

किसानों ने की निगरानी बढ़ाने की मांग फसलों की सिंचाई व देखभाल के लिए खेतों में जाने वाले किसान सबसे अधिक भयभीत हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि खेतों में काम करते समय कहीं शावक या बाघिन से सामना न हो जाए। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त व निगरानी बढ़ाने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................