ऊनापुर को ग्राम पंचायत का दिया जाए दर: सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jan 30, 2025 - 12:38
 0
ऊनापुर को ग्राम पंचायत का दिया जाए दर: सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने  उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चकधरसोनी के गांव ऊनापुर को ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए सरपंच प्रतिनिधि महेश चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गांव ऊनापुर वैर पंचायत समति में आता है जिसकी लगभग 3-4 हजार की आबादी है।  इसके आसपास नया बरखेड़ा, बांसी, नगला गुर्जर , नगला विदिक एवं खेरली गांव आते हैं। जिसकी आबादी करीब 9 - 10 हजार की है। उक्त गांव ग्राम पंचायत चक्र धरसौनी के अंतर्गत  आते हैं। जो कि ग्राम पंचायत मुख्यालय से काफी दूरी पर है। जिससे वोट डालने एवं अन्य कार्यों के लिए अधिक दूरी होने की वजह से ग्रामीणों को असुविधा रहती है जबकि गांव ऊनापुर वैर हंतरा सड़क मार्ग पर स्थित है। ज्ञापन पर राजेश चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि महेश चौधरी, भगवान सिंह मीना, बबलू, महेंद्र सिंह, रुपसिंह,अमर सिंह, हाकिम सिंह,नवाव सिंह, सुन्दर सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है