उदयपुरवाटी से श्री श्याम भक्त मंडल का जत्था 8 को खाटू रवाना, लखदातार की चौखट पर नवाएंगे शीश

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च को कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित खाटू श्याम मंदिर से श्री श्याम भक्त मंडल का जत्था रवाना होगा l श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष सुभाष हरलालका ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को खाटू श्याम मंदिर से श्याम भक्त मंडल का जत्था रवाना होगा जो नाचते गाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए खाटू के दरबार में पहुंचेंगे जहां बाबा की चौखट पर शीश नवाएंगे l हरलालका के अनुसार 7 मार्च को श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में खाटू श्याम मंदिर में रात्रि 9:00 बजे निशानों की पूजा अर्चना की जाएगी एवं बाबा का कीर्तन भी किया जाएगा l प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में श्याम भक्तों का जत्था कस्बे के मुख्य मार्गो से नाचते गाते हुए खाटू के दरबार में पहुंचेंगा l खाटू श्याम मेले में जाने के लिए श्री श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं ,l






