प्रेस की आजादी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्य, मीडियाकर्मियों और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों, डॉक्टर्स का सम्मान

May 4, 2025 - 15:07
 0
प्रेस की आजादी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्य, मीडियाकर्मियों और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों, डॉक्टर्स का सम्मान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस  के उपलक्ष पर पर मेडिकल कॉलेज टीचर्स , इन सर्विस और रेजिडेंट डॉक्टरस द्वारा जेएलएन सेमिनार हाल में कार्यक्रम आयोजित  किया गया। प्रेस की आजादी पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्य , मीडियाकर्मियों और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों, डॉक्टर्स का सम्मान और देशभक्ति गीतों ने वाहवाही लूटी। डॉ अनिल सामरिया प्रिंसिपल और कंट्रोलर पैट्रन डॉक्टर्स,  जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर, डॉ सुनील माथुर अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम, डॉ अरविंद खरे हॉस्पिटल अधीक्षक अजमेर,  डॉ अमित यादव उप अधीक्षक, डॉ लाल थदानी, रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जब सामूहिक रूप से पल पल दिल के पास और आ चल के तुझे ले के चलूं सामूहिक रूप से गाया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा ।
वित्तीय सलाहकार पद्मिनी सिंह जी ने जब मधुर आवाज में आजादी पर नदिया की धार पर  कविता सुनाई तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा विशेष कर वरिष्ठ संपादक प्रताप संकत जी ने अपनी आवाज में जो संगत दी वह काबिले तारीफ रही । कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । उसके पश्चात वरिष्ठ पत्रकार डॉ रमेश अग्रवाल और राजेंद्र गुंजल के सारगर्भित व्याख्यान में प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व और वर्तमान मीडिया परिदृश्य के अलावा सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं  पर गहन प्रकाश डाला।  

डॉ रमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखना है तो पत्रकारिता में "विश्वसनीयता" को महत्वपूर्ण मान कर काम करना होगा। राजेंद्र गुंजल ने कहा कि आज हम सभी मिलकर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जुटे हैं। अफसोस की बात यह है "रिपोर्टर्स विदाउट बाॅर्डर्स" नाम की संस्था ने विश्व की प्रेस की स्वतंत्रता का इंडेक्स कार्ड जारी किया है । इसके मुताबिक दुनिया के 180 देशों में से भारत का स्थान 159 है। यह आंकड़ा ही हमारे देश में प्रेस की स्वतंत्रता की हालत बयां कर देता है। प्रभावशाली संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अमित टंडन ने कहा कि "प्रेस" और "मीडिया" के अंतर को समझना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि प्रेस का अर्थ छपने (प्रकाशन) से होता है ‌। सनातन धर्म से जुड़े पत्रकार विजय कुमार शर्मा ने अपनी पुस्तक "परशुरामचरित" पर व्याख्यान दिया।
 कार्यक्रम के संयोजक विशिष्ट जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्य निदेशालय से उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त डॉ लाल थदानी ने मीडिया व स्वास्थ्य विभाग का आभार जताते हुए कहा कि बरसों से आपने मेरे मेडिको तथा सोशल कार्यों को सराहा है। बतौर नोडल अधिकारी स्वाइन फ्लू, मलेरिया, डेंगू व कोरोना त्रासदी के समय हमेशा मेरा उत्साहवर्धन किया है, तभी मैं गुणवत्ता वाली सेवाएं दे सका। उन्होंने कहा कि आज भी शार्ट नोटिस पर कार्यक्रम में आकर व अपनी-अपनी भूमिका अदा कर जो आपने सहयोग दिया उसी से यह कार्यक्रम सफल हुआ। ऐसे सहयोग की भविष्य में भी उन्होंने अपेक्षा की।  
इस मौके पर प्रेस की आजादी और देशभक्ति गीत-संगीत का एक रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार डॉ अग्रवाल, प्रताप सनकत, अमित टण्डन, गुरजेंद्र सिंह विर्दी, प्रदीप गुप्ता, कायर्क्रम के सह संयोजक एवं "पयामे-राजस्थान" मीडिया ग्रुप के अब्दुल सलाम कुरेशी, अशोक दरयानी, हेमंत शर्मा, विजय कुमार हँसराजानी, शरद शर्मा,गोपाल सोनी, आशु कौशिक ,रश्मि मिश्रा गोपेंद्र पाल सिंह ऊषा मित्तल कुंज बिहारी लाल,  कुमकुम जैन नीरज मिश्रा डॉ एसएन भट्ट, गणेश चौधरी ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी और सम्मानित हुए ।
सभी मंचासीन अतिथियों ने सामूहिक रूप से सभी पत्रकारों और इन सर्विस डॉक्टर और प्रेसिडेंट डॉक्टर्स का मोतियों की  माला और तुलसी मनी प्लांट के पौधे देकर  सम्मानित किया। अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डॉ सुनील माथुर और डॉ दीपा थदानी, वरिष्ठ प्रोफेसर विभाग अध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री और प्रशासनिक नोडल ने सबका स्वागत किया ।  वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन शर्मा  और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से उपनिदेशक पद से सेवानिवृत पत्रकार गणेश चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया कि छोटी सी अवधि में प्रेस की आजादी पर सारगर्भित व्याख्यान, ओजस्वी शायरी और आपसी तालमेल से कार्यक्रम को सफल बनाया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................