भिवानी - मथुरा पेसेंजर ट्रेन में बढ़ाया एक अतिरिक्त कोच
![भिवानी - मथुरा पेसेंजर ट्रेन में बढ़ाया एक अतिरिक्त कोच](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666d4bad8a5b3.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) भिवानी से चलकर वाया अलवर से मथुरा तक चलने वाली सवारी पेसेंजर ट्रेन नं 14725 में रेल प्रशासन ने एक अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही आश्वासन दिया है कि अगले एक-दो माह में दो और कोच बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
उल्लेखनीय होगा खैरथल अलवर दैनिक यात्री संघ एवं खैरथल विकास समिति ने क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खेरिया सहित रेल अधिकारियोंको को कोच कम होने से यात्रियों को हो रही असुविधा पर ध्यान आकर्षित कराया था। वहीं विधायक दीपचंद खेरिया ने जयपुर डी आर एम से मिलकर समस्या बताई।जिस पर रेल विभाग ने विधायक दीपचंद खेरिया को पत्र भेजकर यह जानकारी उपलब्ध कराई है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)