अवैध खनन के मामले में कार्रवाई: वन विभाग की जीप को टक्कर मारने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वैर थाना पुलिस ने अवैध खनन के मामले में बडी कार्रवाई की है।वन विभाग की सरकारी जीप को नुकसान पहुंचाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत के अनुसार धटना 10 अप्रैल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चल रहा था।वन विभाग की टीम गद्दी वाले बंध पर नाका बंदी कर रही थी। इसी दौरान खैरोरा के पहाड़ से अवैध खनन कर चार टैक्टर ट्रालीयों से पत्थर लाए जा रहे थे। आरोपियों ने वन विभाग द्वारा की गई नाका बंदी को तोड़ते हुए वन विभाग की जीप को टक्कर मार दी। आरोपी वन विभाग की जीप को नुकसान पहुंचा कर चारों टैक्टर ट्रालीयों को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में राजवीर सिंह गुर्जर निवासी सरसैना, लवकुश निवासी खैरोरा, संजय एवं मोहन सिंह उर्फ हब्बो को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों से चारों टैक्टर ट्राली बरामद कर लिए गए हैं।


