सुभाष मेघवाल हत्या मामले में कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन: जबदस्ती बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने किया प्रयास,पुलिस ने किया भीड़ को तीतर- भीतर

May 27, 2025 - 15:10
 0
सुभाष मेघवाल हत्या मामले में कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन: जबदस्ती बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने किया प्रयास,पुलिस ने किया भीड़ को तीतर- भीतर

झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव)
 जिले के बिरमी गांव में सुभाष मेघवाल की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सहित मृतक के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा, संविदा पर नौकरी  की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी बीडीके अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखे शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने उग्र व्यवहार करते हुए प्रशासन को ज्ञापन देने के लिए परिसर में घुसने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर  भीड़ को तीतर भीतर किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा के सामने भी कुछ युवकों पर पुलिस ने लाठी चलाई किया।  करीब चार-पांच युवकों को हल्की छोटे भी आई है। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। और प्रतिनिधि मंडल को कलेक्ट्रेट के अंदर ज्ञापन देने के लिए भेजा गया।

दरसअल धनुरी थाना क्षेत्र के बिरमी गांव के दुबई रहने वाले सुभाष मेघवाल की पत्नी मनोज देवी ने 18 मई को धनुरी थाने में मुकेश कुमार सहित 3 -4 अन्य के खिलाफ मारपीट एट्रोसिटी सहित विभिन्न शिकायत दर्ज कराई थी। अब मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................