भक्ति और उल्लास के साथ चिराना में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव संपन्न: हवन, महाआरती और भजनों से गुंजायमान हुआ परिसर

Sep 15, 2026 - 19:31
 0
भक्ति और उल्लास के साथ चिराना में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव संपन्न: हवन, महाआरती और भजनों से गुंजायमान हुआ परिसर

चिराना में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव संपन्न: सर्व मंगल कामना हवन, भव्य दुग्धाभिषेक और सुरमयी भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

सुमेर सिंह राव, उदयपुरवाटी

चिराना में सीकर रोड स्थित श्री ऋण विमोचन श्री गणेश एवं बालाजी मंदिर में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव भक्तिमय माहौल के साथ संपन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

हवन और दुग्धाभिषेक के साथ हुआ महाश्रृंगार

महोत्सव के प्रथम दिन रविवार शाम पंडित आचार्य रवि कुमार पारीक के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्व मंगल कामना महाहवन आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। सोमवार सुबह गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पंडित प्रद्युम्न गौतम के आचार्यात्व में भगवान श्री गणेश का दुग्धाभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विशेष मेहंदी वितरण और 21 दीपों से महाआरती

इस वर्ष महोत्सव में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को विशेष रूप से मेहंदी और प्रसाद का वितरण किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। शाम को 21 दीपों से भगवान गणपति की भव्य महाआरती उतारी गई।

बाल कलाकारों ने भजनों से बांधा समां

रात्रि में आयोजित भजन संध्या में मुख्य आकर्षण बाल कलाकार जानकी लाल व अजमेरी लाल एंड पार्टी रहे, जिन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। समिति की ओर से पधारे हुए कलाकारों को दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान समिति के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कुमावत, अध्यक्ष बजरंग लाल सैनी, डॉ. प्रताप राम कुमावत, कोषाध्यक्ष चेतन कुमावत, संतोष शर्मा, पुजारी चंद्रपाल शर्मा, अनिल बारी, मदन कुमावत, भवानी सिंह, अभिषेक, यशपाल कुमावत, राकेश कुमावत, कैलाश सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................