तखतगढ़ नगर पालिका: विजयी कांग्रेस पार्षदों और निर्दलीय प्रत्याशी को RO पूरण कुमार ने दिलाई शपथ; शपथ लेते ही निर्दलीय शिल्पा कुमावत ने दिया भाजपा को समर्थन

Sep 15, 2026 - 20:34
 0
तखतगढ़ नगर पालिका: विजयी कांग्रेस पार्षदों और निर्दलीय प्रत्याशी को RO पूरण कुमार ने दिलाई शपथ; शपथ लेते ही निर्दलीय शिल्पा कुमावत ने दिया भाजपा को समर्थन

तखतगढ़ / बरकत खां 

तखतगढ़ नगर पालिका निकाय चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को निर्वाचन विभाग और रिटर्निंग ऑफिसर (RO) पूरण कुमार द्वारा विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपे गए।

कांग्रेस के विजयी पार्षदों ने ली शपथ

रिटर्निंग ऑफिसर RO कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण प्रक्रिया के तहत कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को औपचारिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर 1 से मोनिका देवी, वार्ड नंबर 11 से अतकी देवी, वार्ड नंबर 12 से भंवर मीणा, वार्ड नंबर 15 से सूरज कुमार वाल्मीकि, वार्ड नंबर 16 से सरोज मेवाड़ा, वार्ड नंबर 17 से प्रमिला देवी, वार्ड नंबर 18 से मनोहर कुमार और वार्ड नंबर 19 से अनराज मेवाड़ा शामिल रहे।

निर्दलीय जीतीं शिल्पा कुमावत का बड़ा राजनीतिक बयान

इधर, वार्ड संख्या 22 से निर्विरोध निर्वाचित हुईं निर्दलीय पार्षद शिल्पा कुमावत भी मंगलवार को RO कार्यालय पहुंचीं, जहां उपखंड अधिकारी एवं पालिका निर्वाचन अधिकारी पूरण कुमार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिल्पा कुमावत ने अपनी राजनीतिक मंशा साफ कर दी। उन्होंने कहा, "मैं मूल रूप से भाजपा की विचारधारा से जुड़ी हुई हूं। नगर पालिका में बोर्ड गठन और आगामी चुनावी प्रक्रिया में भी मैं भारतीय जनता पार्टी का ही पूर्ण समर्थन करूंगी और पार्टी की रीति-नीति के साथ बनी रहूंगी।" उनके इस बयान के बाद तखतगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................