विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतिम दिन कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित

Jun 12, 2025 - 20:06
 0
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतिम दिन कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, 12 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतिम दिन गुरूवार को वैर तहसील के गाँव चक धरसोनी, सुहांस व बझेराकलां में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    अभियान के नोडल अधिकारी व कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवाब सिंह ने उपस्थित किसानों को मृदा जांच रिपोर्ट के अनुसार खाद एवं उर्वरक प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने खरीफ फसलों की बुवाई सीड ड्रिल से कूडो में करने तथा बुवाई के समय खाद एवं उर्वरक देने तथा खाली खेतों में हरी खाद हेतु ढैंचा बोने की सलाह भी दी।
    कृषि महाविद्यालय भुसावर के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कद्दूवर्गीय बगीचे फसलों की बेमौसम खेती, पॉली हाउस, लोटनल बंूद-बंूद सिंचाई पद्धिति व प्रिसीजन फार्मिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान फल व सब्जियांे की वैज्ञानिक खेती अपना कर अपनी आमदनी बढा सकते हैं। डॉ. अरूण कुमार प्रधान वैज्ञानिक भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर ने सरसों की उत्पादन तकनीक, तेल की मात्रा बढाने, उन्नत किस्में तथा उसके कीट एवं रोग नियत्रंण विषय पर व्याख्यान दिया। कृषि अधिकारी रूपेन्द्र मीना ने वर्षा जल संग्रहण, संरक्षित खेती, जैविक व प्राकतिक खेती, तारबंदी, सौर ऊर्जा संयंत्र आदि विभागीय योजनाएं एवं उन पर मिलने वाले अनुदान के विषय में बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर की ममता तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................