राजपुरोहित समाज मेड़ता पट्टी की आम सभा संपन्न, छात्रावास विकास पर लिया महत्वपूर्ण निर्णय

Jun 15, 2025 - 12:46
 0
राजपुरोहित समाज मेड़ता पट्टी की आम सभा संपन्न, छात्रावास विकास पर लिया महत्वपूर्ण निर्णय

 मेड़ता सिटी,नागौर (मोहम्मद शहजाद)  राजपुरोहित समाज मेड़ता पट्टी की आम सभा का आयोजन राजपुरोहित छात्रावास परिसर में गोवर्धन सिंह जी कोटडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा की शुरुआत गुरुदेव श्री श्री 1008 खेताराम जी महाराज, शिक्षा सारथी आत्मानंद जी महाराज एवं छात्रावास के संस्थापक स्वर्गीय श्री मोहनलाल जी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभा में कोषाध्यक्ष भारत सिंह ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। छात्रावास विकास समिति के सचिव हीर सिंह राजपुरोहित पांचडोलिया ने बताया कि सभा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इनमें छात्रावास परिसर में टीन शेड निर्माण, कार्यालय का जीर्णोद्धार और छात्रावास के समग्र विकास से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान सभा में समाज के प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें मोड़ सिंह, भीख सिंह, कान सिंह, प्रभु सिंह, सुगन सिंह जसनगर, सुगन सिंह मोर्रा, लक्ष्मण सिंह पांचडोलियां, धन सिंह, शिव सिंह, शिव सिंह पांचडोलिया, नाथू सिंह, धन सिंह चावंडिया, जीवराज सिंह, दिलीप सिंह नोरवा, पूर्व सरपंच विजय सिंह, सहित अन्य समाज बंधु शामिल थे। विशेष रूप से पुष्कर राजपुरोहित समाज कार्यकारिणी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह निम्बोल और कोषाध्यक्ष बाबू सिंह ने भी सभा में शिरकत की। सचिव हीर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह सभा समाज के एकजुटता और छात्रावास के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। समाज बंधुओं ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए संकल्प लिया। भोजन प्रसादी की व्यवस्था कान सिंह सावतोत के परिवार टुकलिया द्वारा की गई जिसके लिए समाज ने उनका आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................