रात्रि के समय खेतों में छुपकर सायबर ठगी करते हुए आठ साइबर ठग गिरफ्तार,8 एण्ड्रोईड मोबाईल फोन, 17 फर्जी सिम कार्ड जब्त
जुरहरा, डीग
डीग जिले में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 साइबर ठग गिरफ्तार किए है । थाना जुरहरा पुलिस एवं रेंज स्पेशल टीम व जिला स्पेशल टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुये रात्रि के समय ग्राम सौनोंखर के जंगल में खेतों में बैठकर सायबर ठगी कर रहे अवदेश निवासी सबलगढ थाना जुरहरा , मुनसाद निवासी कोतका थाना जुरहरा, तौहिद निवासी ऊंचेडा थाना जुरहरा , जिलसाद निवासी ऊंचेडा थाना जुरहरा ,सकील निवासी थलचाना थाना जुरहरा , जमशेद निवासी थलचाना थाना जुरहरा , मुकेश निवासी थलचाना थाना जुरहरा, इकलास निवासी ग्राम पाई थाना जुरहरा जिला डीग को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 8 एण्ड्रोईड मोबाइल फोन व 17 फर्जी सिम कार्ड जब्त किये हैं।
आरोपी रात्रि के समय खेतों में छुपकर सायबर ठगी की वारदात करते थे । जिसमे वह सोशल मीडिया पर फर्जी आई.डी. बनाकर घर बैठे जॉब देने के नाम पर सायबर ठगी करते थे। यही नही लोगों के फर्जी रिश्तेदार ,जानकार बनकर उनके खाते में रूपये डालने का फर्जी टैक्स्ट मैसेज भेजकर, उनसे, अपने खाते में रूपये डलवाकर निशाना बनाते थे।


