सायबर ठगी के विरुद्ध लामबंद हुए रघुनाथगढ़ के ग्रामीण
नौगावा, अलवर
सायबर ठगी का गढ़ बन चुके नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ मे ग्रामीणों ने ठगी के विरुद्ध एक समिति का गठन किया और सायबर ठगी की तरफ बढ़ते युवाओं को रोकने का संकल्प लिया।
पूर्व सरपंच शम्मा खान एवं पूर्व डायरेक्टर इसराइल खान ने बताया की रघुनाथगढ़ मे सायबर ठगी को रोकने के लिए रघुनाथगढ़ के सभी डाणिया मोहल्ला बासों के ग्रामीणों की बैठक की गई है। बैठक मे करीब 300 ग्रामीण एकत्रित हुए सभी ग्रामीणों की सहमति से 12 सदस्यों की कमेटी बनाई है। रघुनाथगढ़ मे हो रही सायबर ठगी को रोकने की पूरी जिम्मेदारी इस समिति की है। कम समय मे ज्यादा कमाई के लालच मे रघुनाथगढ़ के युवा एवं नाबालिग सायबर ठगी मे कदम रखकर अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे है। अब यह समिति ऊनको रोकने के लिए लामबंद है। सायबर ठगी के कारण रघुनाथगढ़ रेड जोन मे था लेकिन सभी के प्रयासों से जल्द ही सायबर ठगी खत्म कर इसे ग्रीन जोन मे लेकर आएंगे।
500 से अधिक मोबाईल तोड़कर जलाए
उन्होंने बताया की ग्रामीणों के सहयोग से सायबर ठगी मे संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके पास से 500 से अधिक मोबाइल जब्त किए गए। सभी को आगे से सायबर ठगी नहीं करने के लिए चेतावनी दी गई। जब्त मोबाइलों को तोड़कर उन्हें सिम सहित जलाया गया। यदि अब कोई भी युवा या अन्य गाँव मे सायबर ठगी करता हुआ पाया गया तो वो उसे पकड़वाने मे पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।


