बेटी के जन्मदिन पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन ; पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा करेंगे शिविर का उद्घाटन
अलवर ,रामगढ़ (अमित भारद्वाज)
रामगढ़ मे 22 जून को बेटी अनन्या कृष्ण सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व नगरपालिका चेयरमैन शकुंतला बलीराम सैनी के केले गोदाम पर आयोजित किया जायेगा । समाजसेवी कृष्ण सैनी ने बताया की रक्तदान शिविर में रक्त देने आए रक्तवीरो के सम्मान स्वरूप उनको खाटू श्याम भगवान जी की तस्वीर व मिल्टन की पानी की बोटल स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट लेकर सम्मानित किया जाएगा ।

