नैहडा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के तत्वाधान में 6वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Jun 22, 2025 - 15:11
 0
नैहडा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के तत्वाधान में 6वां प्रतिभा सम्मान समारोह  का आयोजन

गोलाकाबास/किशोरी (रितीक शर्मा)   नैहडा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के तत्वाधान में रविवार को प्रात 9 बजे से मैजोड गेट पर सत्र  2024-2025 में प्रतिभाशाली रहे छात्र- छात्राओं एवम् नव नियुक्त सरकारी सेवा के कार्मिकों का 6वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 564 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। नैहडा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के अध्यक्ष व नोडल प्रभारी मूलचंद मीना व सचिव रामशरण मीना ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि थानागाजी विधायक कान्ति प्रसाद मीना थे जबकि अध्यक्षता  सरपंच ग्राम पंचायत गुढ़ा-चुरानी काली देवी रामेश्वर दयाल मीना नें की।

इस अवसर पर अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा, बिरसा मुंडा व कप्तान छुट्टन लाल मीना की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला चढ़ाकर प्रतिभा सम्मान समारोह का आगाज किया। इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 में 90% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मैडल, 80%व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व सिल्वर मैडल,70% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 542 विद्यार्थियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र  व ब्राँन्ज  मेडल  देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नव चयनित 22 कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। कुल 564 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व  नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नेहड़ा आदिवासी मीना सेवा समिति थानागाजी के अध्यक्ष मूलचंद मीना,आईएएस संदीप मीना, निदेशक समाज कल्याण विभाग सुंडाराम मीना,आईईएस नन्दलाल मीना, आदिवासी मीना सेवा समिति वाल क्षेत्र नारायणपुर के अध्यक्ष मातादीन मीना,एसीबीईईओ महेन्द्र कुमार मीना, प्रोफेसर लक्ष्मी मीना, पिपलाई सरपंच विश्राम मीना, क्यारा सरपंच छोटेलाल मीना,भोपाला सरपंच जगदीश नारायण मीना,कनिष्ठ लिपिक मोहन लाल, रामदयाल मीना,हरदेव मीना,समाजसेवी धनपाल मीना, लोकेश मीना प्रधानाचार्य अर्जुन लाल  मीना,रामस्वरूप मीना,रवि प्रकाश मीना,मांगीलाल मीना,रामशरण मीना,सीताराम मीना, जगदीश मीना,अध्यापक हरीश,रिछपाल मीना,जयराम मीना,धनपाल मीना, सविता मीना, बृजमोहन मीना  आदि मौजूद थे। मंच संचालन रामशरण मीना व अर्जुन लाल मीना ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................