महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ने महिलाओं को अत्याचारों के विरुद्ध डटकर मुकाबला करने का किया आह्वान

Jun 8, 2023 - 19:50
 0
महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ने महिलाओं को अत्याचारों के विरुद्ध डटकर मुकाबला करने का किया आह्वान

कठूमर,अलवर (अशोक भारद्वाज):- उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को खेरली रोड स्थित तिराहे के पास बसंतराम कॉलोनी में महिला अधिकार एवं विकास ट्रस्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष देवी, सुनीता सैनी प्रदेश अध्यक्ष, अनूप यादव प्रदेश महासचिव व जगन्नाथ गोयल आदि की मौजूदगी में प्रिया चौधरी के सानिध्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर महिला अधिकार एवं उनके उत्थान के लिए अधिकारों के बारे में जानकारी से अवगत कराते हुए उन्हें संगठित होकर डटकर मुकाबला करने के लिए आह्वान किया। इस दौरान कठूमर क्षेत्र में गत कई वर्षों से कार्य कर रही क्रिशल फाउंडेशन की फील्ड ऑफिसर प्रिया चौधरी के कार्य व उनकी लगन को देखकर महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष देवी ने प्रिया चौधरी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर पद की शपथ दिला, प्रमाण पत्र सौंप कर जिम्मेदारी सौंपी गई।  इस दौरान कठूमर ब्लॉक की करीब 11 महिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र व उनके पहचान पत्र भी सौंपे गए। इस दौरान एक महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................