उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

Jun 24, 2025 - 12:30
 0
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

मकराना (मोहम्मद शहजाद)   बोर्ड कक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर कक्षा 10 के विद्यार्थियों का एक सम्मान समारोह शहर के ब्राह्मणों के टीबा स्थित मरुधर मॉन्टेसरी सेकेंडरी स्कूल की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हाजी फ़यामुद्दीन गैसावत समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने की सीख देते हुए बधाई दी।

इस दौरान मरुधर एवं मारवाड एज्युकेशन ग्रुप के निदेशक जगदीश प्रसाद छंगाणी ने कहा कि लगातार कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करते है। विद्यालय के प्रिंसिपल बाबूलाल विश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों को जितना हो सके अपना समय पढ़ने में लगाना चाहिए, उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी आज 6 से 8 घंटे पढ़ाई नहीं कर सकते वें 16 घंटे काम करने को तैयार रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जाफर हुसैन ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों और परिजनों को बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर गुड़िया प्रजापत, रितु प्रजापत, रिषिका, कविता प्रजापत, संतोष, शबा फातिमा, मोहम्मद इब्राहिम, निशात राठौड़, फिजा बानो, बुशरा, कहकशां, कनीज फातिमा, ज़ासमीन, सादिया हलीमा, मोहम्मद अबू बकर, इशरान आलम, आयशा, समीरा बनो, आदर्श सैनी, अब्दुल रहमान, प्रदीप सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर फिरोज आलम गैसावत, मोहम्मद शहजाद, दयाल प्रसाद, घनश्याम व्यास, विक्रम सिंह चौहान, नदीम खान, गोपाल लाल, मुजीबुर्रहमान, विजय कुमार, प्रदीप मिश्रा, निकिता सैनी, आलम आरा, आरती सैनी, अब्दुल मजीद, इस्लामुद्दीन, मुंशी अहमद, कालूराम सैनी, अब्दुल वहीद, फैयाज अहमद, शहादत अली, नन्द सिंह, खुर्शीद अहमद, अब्दुल वहीद सहित विद्यालय का स्टाफ व विद्यार्थियों के परिजन मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................