उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होंगे शिविर आयोजित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक
भरतपुर, 24 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के दिशा निर्देश पर जिले में 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा का संचालन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में समस्त उपखंडों की ग्राम पंचायतवार में आयोजित शिविरों का कैलेण्डर जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 25 जून बुधवार को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत बिलौठी व महुआ में, नदबई की नयावास व बरौलीछार में, भुसावर की सैंधली के राजीव गांधी सेवा केन्द्र व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रणधीरगढ में, वैर की बझेराकलां व लखनपुर, बयाना की ब्रह्मवाद, महमदपुरा, नारौली व सीदपुर में, रूपवास की खानुआं व निभेरा एवं उच्चौन उपखण्ड की ग्राम पंचायत अंधियारी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 26 जून गुरुवार को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत मौरोलीकलां व चिकसाना, नदबई की करीली, रौनीजा व लुहासा में, भुसावर की अलीपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पथैना में, वैर की सुहांस व धरसौनी में, बयाना की कारवारी, कपूरा मलूका व नहरौली में, रूपवास की नयागांव, दौरादा व मडौली में एवं उच्चौन उपखण्ड की ग्राम पंचायत बारहमाफी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 27 जून शुक्रवार को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत इकरन व गांवडी में, नदबई की ऐंचेरा, ऊँच व गांगरौली में, भुसावर की बवेखर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसीना में, वैर की उमरैड व हतीजर में, बयाना की कनावर, दहगांव, हरनगर व महनौली में, रूपवास की शक्करपुर, औडेलगद्दी व माडापुरा में तथा उच्चौन की ग्राम पंचायत पिचूना के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे के मध्य कैम्पों का संचालन किया जायेगा।
