ब्रज होली महोत्सव आयोजन के संबंध में बैठक 17 फरवरी को
भरतपुर, (13 फरवरी/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पर्यटन विभाग द्वारा जिले में 9 से 11 मार्च तक मनाये जाने वाले ब्रज होली महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहरी ने बताया कि 9 से 11 मार्च तक ब्रज होली महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में 17 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी।