चंद्रकला देवी की 15 वीं पुण्यतिथि पर हीरवाना गौशाला में गौ भंडारे का आयोजन

Jun 28, 2025 - 12:22
 0
चंद्रकला देवी की 15 वीं पुण्यतिथि पर हीरवाना गौशाला में गौ भंडारे का आयोजन

उदयपुरवाटी / चंवरा (सुमेर सिंह राव)
श्री कृष्ण गोशाला संस्थान एवं नंदीशाला चंवरा हीरवाना में स्व चंद्रकला देवी जांगिड की 15 वीं पुण्यतिथि तिथि पर उनके परिजनों द्वारा गौ भंडारे का आयोजन किया गया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में स्व चंद्रकला देवी के परिजनों ने पंडित मुकेश दाधीच से गौ माता का पूजन करवाकर राधा कृष्ण मंदिर में दाल चूरमा के प्रसाद का भोग लगाकर गौ भंडारे का शुभारंभ किया। वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शनिवार को स्व चंद्रकला देवी जांगिड के पति रामचंद्र जांगिड़, सुपुत्र प्रेमचंद,हरीश, योगेश, मनीष,दीपक जांगिड़, पुत्रवधू संजू, सीमा, रचना, पिंकी, निकिता, पौत्र गर्वित, हार्दिक, केशव, पौत्री नव्या,पलक, जीवा ने 6 किवंटल का मीठा दलिया बनाकर गायों खिलाकर चंद्रकला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौ भंडारे में रामचंद्र जांगिड़ ने कहा कि गौ माता और साधु संतों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। प्रत्येक मनुष्य को समय-समय पर इनकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। निस्वार्थ भाव से प्राणी मात्र की सेवा करने पर उत्तम फल की प्राप्ति होती है। प्राणी मात्र की सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म है। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, कन्हैयालाल रावत, सुभाष बराला, पीतराम सैनी, मदनलाल शर्मा, जांगिड़ समाज के गुढा तहसील अध्यक्ष नथमल जांगिड़, महामंत्री मुरारी लाल जांगिड़, रोहिताश जांगिड, डॉक्टर नरपत सिंह, अध्यापक हीरालाल, शुभराम जांगिड़, नीरज कुमार शर्मा, प्रशांत जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, सुनील जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................