स्वामित्व पट्टा बना, बैंक से लोन एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
भरतपुर, 1 जुलाई (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत सिरस निवासी किसान प्रतापसिंह पुत्र श्री मौहरसिंह के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर वरदान साबित हुआ।
सिरस में आयोजित शिविर में सिरस निवासी प्रतापसिंह ने बताया कि अपने परिवार के भरण पोषण मजदूरी के माध्यम से करता हूँ। परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये छोटा सा व्यापार करना चाहा। उसने बताया कि व्यापार के लिए बैंक से लोन की आवश्यकता थी, बैंक वालों ने बताया कि बैंक से लोन लेने के लिए अपनी किसी जमीन की गांरटी देनी पडेगी। प्रतापसिंह के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं होने की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा था। प्रार्थी को पडोसी के माध्यम से ग्राम पंचायत में आयोजित हो रहे शिविर के बारे में जानकारी मिली। ग्राम पंचायत पर आयोजित शिविर में उपखण्ड अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया, बीडीओ को निर्देश देकर स्वामित्व पट्टा दिलवाने के दस्तावेजों की पूर्ति करवाई गई। उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर ही स्वामित्व पट्टा प्रदान कर राहत दी।
प्रतापसिंह ने एक दिवस में ही मौके पर स्वामित्व पट्टा मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

