मंदिर में चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार
तखतगढ़ / गुंडा एन्दला (बरकत खा)
गुंडा एन्दला थाना पुलिस बडी कार्यवाही मंदिर में चोरी का शातिर मुलजिम गिरफ्तार किया । चुनाराम जाट आईपीएस ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज विकास कुमार आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन खुलासा के तहत थाना हल्का क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी नकबजनी की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली रतनाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण व थानाधिकारी कपूराराम चौधरी नि. पु . थाना गुंडा एन्दला निर्देशन में टीम का गठन किया गया ।
घटना का विवरण- तेजाराम निवासी गिरवर छापरिया मंदिर गिरवर पुजारी के द्वारा 30/6/2025 को लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि 25/6/2025 को दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति जो मंदिर में घुसकर माताजी के गले में पहना हुआ मंगलसूत्र चोरी करता हुआ दिखाई दिया ।
इस पर धारा 303 - 2 बीएनएस पुलिस थाना गुंडा एन्दला में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थाना हल्का क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए गठित टीम द्वारा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर गुंडा एन्दला पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत से आरोपी दिलीप कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया । मुकदमा में माल बरामद कर घटना में प्रयुक्त टू व्हीलर पल्सर आर जे 22 वाईएस 9598 को जब्त किया गया । मुलजिम मंदिर में चोरी करने का आदि है जिससे विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी है।


