राहुल गाँधी के भाईचारे का संदेश पहुँचे हर घर - निम्बाडा

Jan 31, 2023 - 02:13
 0
राहुल गाँधी के भाईचारे का संदेश पहुँचे हर घर - निम्बाडा

सुमेरपुर (पाली, राजस्थान/ बरकत खाँ) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 3970 किलोमीटर, 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से होते हुए आज दिनांक 30 जनवरी, को श्रीनगर में समापन हुआ, इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 जनवरी को शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता व केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के शहर में स्थित मंगल कलश पर भारत माता की जय के जयकारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फेहराया गया । 
तत्पश्चात सभी  ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर मंगल कलश से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा गांधी सर्कल पर पंहुची इस अवसर पर कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय राहुल गांधी के संघर्ष को नमन हैं की उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक पैदल यात्रा निकाल कर प्यार महोब्बत व भाईचारें का संदेश दिया हैं और केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर देश को एक जुटता का संदेश दिया है
निम्बाडा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की इन योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद  तक पहुँचे।  पंचायत समिति सदस्य जयनारायण छिपा ने कहा की कांग्रेस सदैव ही आम, गरीब जनता के लिए कार्य करती रही हैं व सदैव करती रहेगी.... ज़िला जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य सुभाष मेवाड़ा ने कहा की कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से संदेश सम्पूर्ण भारत में एकजुटता दिखाई दे रही हैं।
तत्पश्चात ज़िला एस सी, एसटी अत्याचार निवारण समिति के सदस्य महेश परिहार ने हाथ से हाथ यात्रा को गांधी सर्कल से समापन की घोषणा कर सभी का आभार जताया। ये भी चले कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में - शंकर लाल माली, संतोक सिंह ओलवी, जवानमल बोराणा, जाफर भाई, जगदीश राजगुरु, शैतान कुमार, रूपा राम मीणा, भंवरलाल रांगी,  जसवंत मेघवाल, मांगीलाल, हिम्मत गहलोत, कानाराम, राकेश कुमार, गोवर्धन, भरत मालवीय, डूंगा राम, मंसाराम, सतरंगी, कुकू, टीवी, मथुरा देवी, गजरा देवी, लक्ष्मी, लीला, पंखुड़ी, रामू देवी, चंपा बाई, जानू देवी सहित 36 कॉम के सैकड़ों लोगो ने हाथ से हाथ जोड़ो रेली में साथ चलकर एकता का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है