राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर का सिरोही आगमन पर किया भाजपाईयों ने गर्मजोशी से स्वागत

Jul 6, 2025 - 13:34
 0
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर का सिरोही आगमन पर किया भाजपाईयों ने गर्मजोशी से स्वागत

 सिरोही (रमेश सुथार) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर के सिरोही आगमन के दौरान अपने परिवार के साथ सिरोही के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजा कर देश की खुशहाली के लिए कामना की। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर को चुनरी ओड़ा कर स्वागत किया। सिरोही नगर मंडल की ओर से विजया ताई को सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेटकर स्वागत किया। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने साफा, माला, दुपट्टा पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत अभिनन्द किया। उस दौरान विजया रहाटकर ने सभी कार्यकर्ताओं से सरलता सादगी से मिली व कुशलक्षेम पूछी। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर ने कहा कि भाजपा प्रदेश सहप्रभारी के नाते लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर सिरोही में प्रवास पर आप सब का स्नेह मिला। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रहाटकर के शिवगंज में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता गंगाराम गोयल के घर पर परिवार के साथ भोजन किया। सारणेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के बाद वह परिवार के साथ माउंट आबू के लिए रवाना हुई।
इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री  गणपत सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, प्रकाश रावल, जिला मंत्री हरजीराम चौधरी, नैनसिंह राजपुरोहित, प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह पीथमपुर, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोडा, विजय गोठवाल, चिराग रावल, हार्दिक देवासी, पूर्व जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे, कैलाश मेघवाल, मगन मीणा, प्रवीण राठौड़, गोविंद सैनी, भंवर माली, राजेन्द्रसिंह चौहान, अमृत सुथार, नारायण माली, रामलाल परिहार, इंदरसिंह, शिवलाल जीनगर, गोविंद सिंह बारड़, शंकरसिंह परिहार, अजय भट्ट, मणि देवी, दमयंती डाबी, प्रीति चौहान, सोनिया, घनश्याम सिंह, शैतान सिंह परमार, नाथूराम देवासी, महेंद्र खंडेलवाल, भावाराम देवासी, छैलसिंह  सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................