बीती रात को तेज बारिश से निर्धन के घर की दीवार गिरी हुए बेसहारा
राजगढ़ (अलवर) रैणी उपखंड क्षेत्र के बैरेर ग्राम में बीती रात को तेज बारिश से रमेश चंद जांगिड़ के मकान की दीवार गिर गई जिससे घर में रखा घरेलू सामान भीग कर नष्ट हो गया।
रमेश चंद जांगिड़ ने बताया कि वह बेसहारा गरीब है उसका घर भी जर्जर हो गया जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसे की संभावनाएं बनी हुई है। रविवार को रात्रि तेज बारिश से उसके घर की दीवार गिर जाने से परिवार को रहने की समस्या हो गई है। जांगिड़ ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।