हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

Jul 10, 2025 - 12:53
 0
हर्षोल्लास के साथ मनाया  गुरु पूर्णिमा पर्व

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) उपखंड क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा की धूम रही। जगह-जगह भंडारे के आयोजन हुए। गुरु की पूजा अर्चना के लिए आश्रमों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में बाहर से आए भक्तों ने विभिन्न आश्रमों, मंदिरों में गुरु दर्शन का लाभ कमाया। आश्रमों में कहीं भंडारे का आयोजन किया गया तो कहीं अखंड रामायण का पाठ किया गया। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। 
शहर के  कठूमर रोड कपूरी कुई हनुमान मंदिर रायपुर शनि महाराज मंदिर हरसाना स्थित हरि नारायण सरकार आश्रम पर गुरुवार की शाम से साधु संतों आस्थावान लोगों का आगमन लगा रहा। वही अनुयाईओ ने गुरु मूर्ति की पूजा अर्चना करके साधु संतों का तिलक करके अंग वस्त्र और नगद दक्षिणा देकर अपने हाथों से भोजन परोसा।
 जगह-जगह गुरु महाराजो के दर्शनों के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आश्रम के बाहर निकलते ही उनकी पूजा अर्चना करने की होड लग गई। यह सिलसिला शाम 3 बजे तक चला।  श्रद्धालुओं ने महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद हासिल किया। आश्रम में सुबह से ही भंडारे का आयोजन किया गया, जो शाम तक निरंतर जारी रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................