शेरपुर मंदिर में श्री आदि गौड ब्राह्मण समाज धर्मशाला सेवा समिति का उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित
नौगांवा (छगन चेतीवाल) रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के नौगांवा तहसील अंतर्गत शेरपुर गाँव में गुरुवार को श्री आदि गौर ब्राह्मण समाज धर्मशाला सेवा समिति के द्वारा धर्मशाला उद्घाटन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह,कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज दीक्षित ने की। इसके अलावा अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। गृह राज्य मंत्री ने धर्मशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया वहीं समिति के लोगों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शेरपुर में मेवात के संत बाबा लाल दास उनका मंदिर है जिसमें लाखो श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर के ही इस परिसर में स्थित श्री आदि गौड ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य धर्मशाला का निर्माण किया गया है जिसका आज उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया। इस धर्मशाला में मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। दूर दराज से पधारे बाबा के श्रद्धालु इस परिसर धर्मशाला में अपने परिवार के साथ विश्राम कर पाएंगे। इसके अलावा सरकार की गुरुकुल चलाने की योजना है और रसोई बनाने की योजना है। गुरुकुल में बच्चों को सनातन से जोड़ने का कार्य किया जाता। गुरुकुल में बच्चों को संस्कृति से जोड़ा जाता है। मैं आदि गौड ब्राह्मण समाज के भामाशाहों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इतनी बड़ी धर्मशाला का निर्माण किया। और अपनी कमाई का हिस्सा नेक कार्य में लगाया। इस मौके पर आदि गौड समाज के प्रबुद्ध नागरिक व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


