दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर अपना घर रेस्ट एरिया की शुरुआत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन ) तहसील क्षेत्र से होकर निकल रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इंडियन ऑयल पेट्रोलियम कंपनी ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इस लंबे और थकाऊ सफर में सफर करने वालों को महज 112 रुपए में होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इंडियन ऑयल की तरफ से अपना घर रेस्ट एरिया की शुरुआत हरियाणा के नूंह और राजस्थान के दौसा में यह सुविधा की गई है।
रेस्ट एरिया में रुकने के लिए केवल ₹20 रजिस्ट्रेशन ₹80 बेड चार्ज और 12 रुपए जीएसटी देना होगा। यात्री ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अगर बुकिंग में समस्या है। तो मौके पर मौजूद कर्मचारी उनकी मदद करेंगे। यह सुविधा खासतौर पर ट्रक और टैक्सी ड्राइवर के लिए फायदे बंद साबित है। यहां ऐ सी टीवी फ्री वाई-फाई सीसीटीवी निगरानी वाशिंग मशीन किचन शौचालय और स्नान के लिए ओपन एरिया जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध है ।इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर मुकेश बैरवा ने बताया कि नूह में 63 किलोमीटर पर जबकि दोसा क्षेत्र में 172 किलोमीटर पर यह रेस्ट एरिया मौजूद है। जो यात्री इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से 50 लीटर डीजल या पेट्रोल भरवाते हैं। उन्हें यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। बाकी महज 112 रुपए में होटल जैसी सुविधा मिलेगी फिलहाल 30 लोगों के रुकने की व्यवस्था है ।और प्रतिदिन 8से 10 लोग इसका लाभ ले रहे हैं। भविष्य में इस एक्सप्रेसवे की अन्य स्थानों पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इस पहल से सड़क हादसे में कमी आने की उम्मीद है क्योंकि थके चालक अब सुरक्षित और आराम से अपना घर रेस्ट एरिया में रुक कर आराम कर सकेंगे।


