मकर संक्रांति का पर्व हुआ शुभारंभ शुभ मुहूर्त में

Jan 14, 2025 - 11:43
 0
मकर संक्रांति का पर्व हुआ शुभारंभ शुभ मुहूर्त में

राजगढ़ (अलवर) कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रान्ति का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रदालू लोगों ने तड़के से ही मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू कर दिया। जिससे मंदिरों में भारी भीड़ की चहलकदमी रही। वहीं श्रदालू लोगों ने तिल से बनी हुई वस्तुओं, कपड़े,गुड, नकदी, गौवंश को चारे सहित अन्य वस्तुओं को दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गौरतलब रहे हो 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने के बाद। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक गौ माता को दान करने का विशेष शुभ मुहूर्त में लोगों ने दान पुण्य किया। नंदी गौशाला अध्यक्ष प्रीति विजय और सचिव एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि नन्दी गौ शाला परिवार द्वारा इस वर्ष भी गौ माता के लिए दान एवं चारा संग्रह शिविर नन्दी गौ शाला परिसर गांधी पार्क के पास राजगढ़ में लगाया गया जहां पर सैंकड़ों लोगों ने परिवार सहित पहुंच कर नकद, गुड़, चारे का  दान कर के महा पर्व पर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं गौशाला पर दान दाताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है