बाघोली में लोहार्गल व छापौली से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल

Jul 14, 2025 - 13:22
 0
बाघोली में लोहार्गल व छापौली से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर  चढ़ाया जल
बाघोली में लोहार्गल व छापौली से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर  चढ़ाया जल

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) बाघोली  गांव में सोमवार को श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु पहाड़ी पर स्थित देवनारायण मंदिर और पथवारी माता के पास बने शिव मंदिर में कांवड़ लेकर पहुंचे। समाजसेवी किशन लाल सैनी ने बताया कि छापौली के कदमकुंड से रविवार रात 8 बजे स्नान कर कांवड़ यात्रा शुरू की गई। सोमवार सुबह शिव मंदिर में पूजा के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया। इस यात्रा में राजू राम सैनी, मुकेश कुमार, महेश कुमार, सुरेश, छोटू राम, फूलचंद, ढोलू राम सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।इसी तरह गांव की पहाड़ी पर स्थित देवनारायण मंदिर में युवाओं ने लोहार्गल से डाक कांवड़ लाकर जलाभिषेक किया। गांव की सीमा पर पहुंचने पर डीजे के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी गोरू राम भोफा ने पूजा कर जल चढ़ाया। इस दौरान गांव के करीब दो दर्जन युवा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................