उदयपुरवाटी में आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली कल: बांटे पीले चावल

Sep 30, 2023 - 17:52
 0
उदयपुरवाटी में आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली कल:  बांटे पीले चावल

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कल रविवार को दोपहर 1 बजे चुंगी न. 3 से तिरंगा रैली निकाली जायेगी। पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शम्भू दयाल योगी हुकमपूरा ने बताया कि तिरंगा रैली में पार्टी के राजस्थान सह प्रभारी व दिल्ली के महरौली से विधायक नरेश यादव, जिलाध्यक्ष झुंझुनूं शुभकरण महला, लोक सभा प्रभारी राजेन्द्र मावर, आम आदमी पार्टी के नेता राजेन्द्र धायल तिरंगा यात्रा में पधारेगें। यात्रा चूंगी न. 3 से शुरू होकर मैन बाजार, बस स्टैण्ड, शाकम्भरी गेट, घुमचक्कर, नई सब्जी मंडी होते हुये वापस चूंगी न 3 पर आयेगी। तिरंगा रैली को लेकर तैयारियां परवान पर की जा रही है। इससे पहले शनिवार को शम्भूदयाल योगी के नेतृत्व में घुमचक्कर के निकट पीले चावल वितरित कर तिरंगा रैली में आने का लोगों से आग्रह किया गया। इस दौरान मुबारिक खान, रसीद काजी, राधेश्याम आचारी, जयकरण वाल्मिकी, राजेन्द्र स्वामी इन्द्रपुरा, मनीराम आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................