भाजपा टहला मंडल ने मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस: मंडलध्यक्ष ने फहराया पार्टी का ध्वज

गोलाकाबास रितीक शर्मा (अलवर) भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस टहला मंडल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नारे लगाते हुए धूमधाम से मनाया गया। गोलाकाबास कार्यक्षेत्र पर रविवार सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में टहला भाजपा मंडल गिर्राज प्रसाद शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराया।
संवाददाता रितीक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने आवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाएं।
कार्यक्रम में अलवर जिला परिषद सदस्य सुरेश प्रधान संयोजक ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद सुरेश प्रधान (संयोजक), पंचायत समिति सदस्य हंसराज महावर, कप्तान सिंह गुर्जर,सियाराम सैनी, रामअवतार शर्मा, रोशन लाल शर्मा, आशीष भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, राजू बंजारा, राजेश सैनी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।






