बिना कार्ड के भी अब एटीएम से निकलेंगे पैसे
दिल्ली (कमलेश जैन) कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें कैश की जरूरत होती है, लेकिन ATM कार्ड हम घर ही भूल आते हैं। ऐसा हो जाए, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। अब बिना कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं ।अपना मोबाइल और यूपीआई ऐप होना चाहिए।
नई सुविधा
लगभग सभी बड़े बैंक जैसे SBI, HDFC, ICICI, PNB, UCO Bank, Axis Bank आदि अपने ग्राहकों को बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए ज्यादातर बैंक यूपीआई (UPI) या फिर अपने मोबाइल ऐप जैसे YONO, iMobile, UCash वगैरह का इस्तेमाल करते हैं।
कैसे निकालें बिना ATM कार्ड के एटीएम से पैसा?
- एटीएम पर जाएं और स्क्रीन पर ‘Cardless Cash Withdrawal’ या ‘UPI Cash Withdrawal’ या ‘YONO Cash’ जैसा ऑप्शन चुनें।
- स्क्रीन पर एक QR कोड या कोड नंबर शो होगा।
- अपने फोन में कोई भी UPI ऐप (जैसे Paytm, PhonePe, GPay, BHIM आदि) खोलें और वहां ‘Scan & Pay’ से उस QR कोड को स्कैन करें।
- जितने पैसे निकालने हैं, वो अमाउंट डालें और UPI PIN से ट्रांजैक्शन कन्फर्म करें।
- सेकंडों में पैसा एटीएम से निकल आएगा और कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- कुछ बैंक जैसे SBI अपने YONO ऐप से भी 6-डिजिट YONO कैश कोड देते हैं, जिसे आप एटीएम में डालकर तुरंत कैश निकाल सकते हैं।
- बैंक की उस ब्रांच या ATM में Cardless/UPI Withdrawal की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
- एक दिन में पैसे निकालने की लिमिट हर बैंक में अलग हो सकती है।
इस तरीके के फायदे
- कार्ड खो जाए या घर भूल जाएं तो भी पैसे निकाल सकते हैं।
- कार्ड क्लोनिंग या स्किमिंग जैसी धोखाधड़ी का जोखिम नहीं।
- बूढ़े,वृद्ध लोगों या युवाओं के लिए भी ये तरीका बेहद आसान और सुरक्षित।


