पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प, प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर करें परवरिश - शर्मा

Jul 20, 2025 - 14:31
 0
पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प, प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर करें परवरिश  - शर्मा

मुंडावर (देवराज मीणा) सोडावास कस्बे के राज कीय स्वास्थ्य केंद्र पर पौधारोपण कार्यक्रम कार्यवाहक प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में  किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर संदीप शर्मा ने पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए इनका संरक्षण करना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को मानसून के दौरान एक पौधा लगाकर परवरिश करनी चाहिए। इस अवसर पर रतन लाल चौधरी फार्मासिस्ट, खुशबू वर्मा LT, सरोज सैन LHV,  ममता यादव ANM, रेणु यादव, सरजीत यादव उपस्थित रहे। पौधारोपण के साथ ही उनकी जियो टैगिंग भी की गई।      

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................