विश्व मष्तिष्क दिवस के पर विचार गोष्ठी आयोजित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 23 जुलाई। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर विश्व मष्तिष्क दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि मष्तिष्क हमारे समस्त क्रियाकलापों का नेतृत्वकर्ता है। मष्तिष्क की समस्याऐं तथा मानसिक एवं तंत्रिका संबंधी रोग सम्पूर्ण मानव स्वास्थ्य एवं जीवन प्रक्रिया को प्रभावित करतेे हैं। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क निवास करता है। उन्होंने बताया कि हमे संतुलित भोजन एवं नियमित व्यायाम करना चाहिये। उन्होंने व्यर्थ चिंता ना करने एवं मित्र बनाने तथा काम, क्रोध, लालच से दूर रहने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हमें मानसिक बीमारियों में भी चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए तथा उसका उचित इलाज कराना चाहिए। उन्होंने माइग्रेन, स्ट्रोक, डिमेंशिया, अल्जाइमर, ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी, पार्किसंस आदि प्रमुख मष्तिष्क रोग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा व धूम्रपान मष्तिष्क रोगों को बढावा देता है, हमें नशामुक्त रहना चाहिए। डॉ. राहुल कुमार व डॉ. शंकर लाल यादव ने कहा कि मोबाइल की लत मष्तिष्क स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। विद्यार्थियों को अपना केरियर रूचि के अनुसार चुनना चाहिए अन्यथा मानसिक तनाव बढता है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।