रोजगार कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर 18 फरवरी को, युवा रोजगार मेले से जुड़कर उठाऐं लाभ
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन 18 फरवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे किला स्थित रोजगार कार्यालय में किया जायेगा।
उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि निजी क्षेत्र की कम्पनी आई डिजिटल प्रीन्योर प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, किसान वृद्धि बायो प्लांटटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेपी वीएमजी मार्केट प्राइवेट लिमिटेड, आईटीएम एडुटेक इंडिया लिमिटेड, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, जोमैटो हाइपरप्योर लिमिटेड, केआरएन हीट एक्सचेंजर, नीमराना, इंगॉक्स लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड आदि कम्पनियां रोजगार मेले में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि हेल्थ एडवाइजर, फील्ड ऑफीसर और सेल्स एक्ज्यूकेटिव, सुपरवाईजर, स्टोर कीपर, कप्यूटर ऑपरेटर, बैकिंग ऑन रोल जॉब, टीचर, पीकिंग, केयर टेकर, ऑपरेटर या हेल्पर आदि के विभिन्न पदों हेतु 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पासआउट, अपेरिंग एवं डिप्लोमा, स्नातक, उच्च स्नातक आदि योग्यताओं तथा आयु 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल सर्टिफिकेट्स की फोटोप्रति का एक सैट, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी प्रूफ की फोटोप्रति शिविर स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होेंने बताया कि अभ्यर्थियों को आने जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।