कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Jul 23, 2025 - 14:47
 0
कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  23 जुलाई। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में बुधवार को आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कृषि से संबंधित नवाचारों की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभान्वित करें। 
जिला कलक्टर ने कृषि विभाग की समस्त डीबीटी योजनाओ,ं फार्म पौण्ड, तारबन्दी, कृषि यंत्र, सिंचाई पाइपलाइन, जैविक गोवर्धन उर्वरक आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तारबन्दी व फार्म पौण्ड योजनाओं में प्रगति कम होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील किसानों से सम्पर्क कर गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों को खरीफ के सीजन में उर्वरकों की समस्या का सामना नहीं करना पडे, सही दरों पर समय पर खाद उपलब्ध हो। उन्होंने उर्वरकों की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण कर पालना करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद की सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था हेतु सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार से दूरभाष पर जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के उर्वरक लाइसेन्स जारी करवाकर उर्वरक वितरण व्यवस्था में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश गुप्ता, सहायक निदेशक कृषि चरन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................