बूढ बालाजी धाम आश्रम पर हरियाली अमावस्या पर हुआ वृक्षारोपण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर पीपल बाबा ने हरियाली अमावस्या पर मंदिर के सामने पीपल के पेड़ लगवाए l एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी खेतड़ी जिनको इस क्षेत्र में पीपल बाबा के नाम से जाना जाता है l बूढधाम पर 10 पीपल के पेड़ भिजवाए जिनको ट्रस्ट के माध्यम से प्रांजल स्कूल के सहयोग से लगवाया गया l
बूढ बालाजी धाम आश्रम के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बूढ धाम में पीपल लगाने का पुण्य नवरंगपुरा सरपंच कमला भावरिया, पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल मीणा, सचिव महेश कुमार ,प्रांजल स्कूल के एमडी शीशराम गुर्जर, सहीराम भगत ,शीशराम साईं, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश आदित्य ,डॉक्टर रामकुमार सिराधना कोषाध्यक्ष ने लिया l पेड़ लगाने के साथ ही सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाकर पानी डाला गया ओमप्रकाश पुजारी मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने सभी पीपल वृक्षों की पूजा अर्चना करवा कर लगवाया l