नहीं रहे हमारे बीच विजेंद्र सिंह तेतरवाल; 125 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल में मुख्य आरक्षक के पद पर तैनात थे तेतरवाल

Jun 5, 2025 - 10:19
 0
नहीं रहे हमारे बीच विजेंद्र सिंह तेतरवाल; 125 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल में मुख्य आरक्षक के पद पर तैनात थे तेतरवाल

पदेवा (झुञ्झूनु / सुमेर सिंह राव)  खेतड़ी तहसील के पदेवा निवासी बिजेंद्र सिंह तेतरवाल ग्राम पदेवा नीमकाथाना हमारा साथ छोड़ गए बिजेंद्र 125 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल में मुख्य-आरक्षक (हेड-कांस्टेबल) के पद पर कश्मीर में तैनात थे।ड्यूटी के दौरान अचानक पेट दर्द होने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ रिकवरी नहीं होने पर उन्होंने SMS जयपुर के लिए Referred किया गया । पाँच दिन वहाँ भी जब कोई फर्क़ नहीं पड़ा  तब इन्हें  महात्मा गांँधी हॉस्पिटल जयपुर के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया  गया। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद  बेटे बिजेंद्र सिंह तेतरवाल को बचाया नहीं जा सका और बुधवार को  उन्होंने अंतिम श्वास ली।  ये 1 जून 2002 को सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे। परिवार में अपने पीछे पत्नी सजना देवी, दो बेटियाँ और 8 साल का एक बेटा छोड़ गए हैं। ईश्वर दिव्य आत्मा को शान्ति प्रदान करे और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................